⚡ ब्रेकिंग News

खजराना गणेश मंदिर में सरयूपारीण ब्राह्मण समाज MR-9 इकाई का भव्य होली मिलन समारोह



इंदौर। सरयूपारीण ब्राह्मण समाज MR-9 इकाई द्वारा खजराना गणेश मंदिर परिसर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, फूलों की होली एवं राधा-कृष्ण के भजनों पर सामूहिक नृत्य ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया।
समारोह में समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं गृहस्थ संत श्री चन्द्रमोहन दूबे जी, संरक्षक श्री अनूप शुक्ला जी, संरक्षक श्री गौतम तिवारी जी, अध्यक्ष श्री निर्मल दुबे जी एवं पार्षद श्री मनोज मिश्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई।
इस अवसर पर सोनू दूबे के भजन तथा पंडित चन्द्रमोहन दूबे जी की मधुर गायकी ने ऐसा समा बांधा कि उपस्थित सभी लोग भक्ति और उत्साह में झूम उठे। फूलों की होली ने कार्यक्रम को ब्रज की होली जैसा आनंदमय बना दिया।
समाज के सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। सरयूपारीण ब्राह्मण समाज MR-9 इकाई के समस्त पदाधिकारी इस सफल और भव्य आयोजन के लिए बधाई के पात्र हैं।संयोजक अशोक पाण्डेय जी और पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए सनातन सन्देश न्यूज़ की हार्दिक बधाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

सनातन समाचार
सनातन समाचार लोड हो रहा है...