⚡ ब्रेकिंग News

कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, गूंजा ‘राधे-राधे’ का जयघोष

शिव-पार्वती विवाह महोत्सव एवं श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन भावपूर्ण वातावरण में संपन्न

विनोद शुक्ला  जरवल रोड बहराइच 




परसपुर (गोंडा)। परसपुर क्षेत्र के ग्राम बलमत्थर पूरेटीका मिश्र में आयोजित शिव-पार्वती विवाह महोत्सव एवं श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग पर अमृतमयी कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।


राज कंस्ट्रक्शन कम्पनी एवं राज ट्रेडर्स के संचालक राजदत्त मिश्रा के पैतृक आवास पर आयोजित संगीतमय कथा में कथा व्यास डा. महीधर शुक्ल** ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की अद्भुत व्याख्या प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है। द्वापर युग में बाल योगेश्वर के रूप में अवतरित होकर श्रीकृष्ण ने संसार को अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश दिया।



आयोजन स्थल पर बने विशाल प्रवचन पंडाल में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कथा के दौरान ‘राधे-राधे’ के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।


इस अवसर पर मुख्य यजमान राजदत्त मिश्रा (डलिहा महाराज) ने कथा व्यास डॉ. महीधर शुक्ल का माल्यार्पण कर स्वागत किया, तत्पश्चात कथा का शुभारंभ हुआ।




कार्यक्रम में प्रयाग दत्त मिश्रा (लल्लन काका), सुभाष मिश्रा, अवधेश मिश्रा, लालजी मिश्रा, श्यामजी मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, मुकेश, आशुतोष, आकाश, विकास, नवनीत, संस्कार मिश्र सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।


मुख्य यजमान राजदत्त मिश्रा ने बताया कि आगामी 15 फरवरी, रविवार को कथा का समापन एवं पूर्णाहुति होगी तथा 16 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

सनातन समाचार
सनातन समाचार लोड हो रहा है...